HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : लूट में कामयाब नहीं हुए तो शराब ठेके में लगा...

हल्द्वानी : लूट में कामयाब नहीं हुए तो शराब ठेके में लगा दी आग, उधर मोबाइल चोरी

हल्द्वानी समाचार | शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कालाढूंगी रोड स्थित अंग्रेजी शराब के दुकान में लूट के इरादे से गए आरोपियों को सफलता नहीं मिली तो उन्होंने ठेके में आग लगा दी। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। जिससे भारी नुकसान होने से बच गया। ठेके मालिक ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पुलिस की तहरीर में ठेका स्वामी महेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया है कि कालाढूंगी रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में बीते शनिवार रात कुछ युवक लूट के इरादे से घुसने की कोशिश कर रहे थे। कर्मचारियों की सूझबूझ के कारण आरोपियों को कामयाबी नहीं मिल पाई। इस बीच उन्होंने कर्मचारियों के साथ हाथापाई व मारपीट की। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। समयानुसार कर्मचारियों ने ठेका बंद कर दिया।

इसके बाद वहीं आरोपी लौटकर आए, उन्हें लगा कि सभी कर्मचारी ठेके के अंदर हैं, उन्होंने शटर के पास पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर कर्मचारी वहां पहुंचे, इसी बीच अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंच गई। समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घर में रखे मोबाइल पर चोरों ने किया हाथ साफ

हल्द्वानी समाचार | शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीते दिनों अज्ञात चोर ने झोपड़ी में सो रहे परिवार का मोबाइल चोरी कर लिया। सुरेन्द्र मौर्य मूल ग्राम ढिरिया विश्नु थाना रामपुर और हॉल सुयाल कॉलोनी हल्द्वानी निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित की माने तो उन्होंने घर में काफी तलाश कर लिया, लेकिन कहीं नहीं मिल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments