HomeUttarakhandAlmoraकार्रवाई : फेसबुक पर महिला की फेक आइडी बनाकर अश्लील टिप्पणी करने...

कार्रवाई : फेसबुक पर महिला की फेक आइडी बनाकर अश्लील टिप्पणी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, जान से मारने की धमकी भी दी

पिथौरागढ़, 28 अगस्त। यहां एक महिला के साथ फेसबुक और ह्वटसप पर अश्लील मैसेज व चैट करने और जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने महिला की फेसबुक पर फेक आइडी बनाकर अश्लील टिप्पणी लिखी थी। आरोपी चंपावत का निकाला। जिसे पु​लिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में दी गई तहरीर के मुताबिक नीरज पाण्डे नामक व्यक्ति द्वारा एक महिला से ह्वटसप और फेसबुक पर लगातार अश्लील मैसेज व चैट की जा रही थी। महिला ने कहा कि इस व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर उसकी फेक आइडी बनाकर फोटो टैग करते हुए अश्लील टिप्पणी लिखी थी। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी तक दे डाली। जिससे महिला की सामाजिक छवि धूमिल हुई और वैवाहिक जीवन भी प्रभावित हुआ है। इस तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 504, 506 व 509 भा.द.वि. एवं सूचना प्रोद्योगिकी (संसोधन) अधिनियम 2008 के तहत संबंधित व्यक्ति के​ खिलाफ मामला पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने मामले पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के निर्देशन में पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी की। पूरा पता लगाने के बाद पुलिस ने आरोपी नीरज पाण्डे पुत्र गोविन्द बल्लभ पाण्डे, निवासी चम्पावत को लोहाघाट से गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। पुलिस अधीक्षक प्रीति ने कहा है कि महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने के पूरे प्रयास हो रहे हैं और इसके लिए जनपद पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments