हल्द्वानी: पुलिस ने चेकिंग बढ़ाई, स्मैक तस्कर गिरफ्तार

0

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी: यहां पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 12.62 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस व गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है।


ADVERTISEMENTS

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों के चलते नैनीताल जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी तथा बिक्री की रोकथाम व आगामी लोकसभा चुनाव के निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस चौकन्ना होकर काम कर रही है। लगातार चेकिंग चल रही है और अपराधी पकड़े जा रहे हैं।

इसी क्रम में बनभूलपुरा थानांतर्गत पुलिस ने थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गश्त के दौरान एक युवक को 12.62 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार युवक अमन सिद्दीकी पुत्र आफताब सिद्दीकी, निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नंबर 24, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल के विरुद्ध थाने में पहले भी एनडीपीएस एवं गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

ADVERTISEMENTS