HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : पीएचडी एग्जाम में हुए कथित फर्जीवाड़े को लेकर एनएसयूआई...

Almora News : पीएचडी एग्जाम में हुए कथित फर्जीवाड़े को लेकर एनएसयूआई ने दी विश्वविद्यालय प्रशासन के घेराव की चेतावनी, डीएसडब्लू को पद से हटाने की मांग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एनएसयूआई अल्मोड़ा ने कथित पीएचडी एंट्रेस एग्जाम फर्जीवाड़े व अन्य समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव करने की चेतावनी दी है। साथ ही डीएसडब्लू को तत्काल पद से हटा कर उन्हें भविष्य में एग्जाम कन्वीनर की जिम्मेदारी नही देने की मांग की है।
एनएसयूआई के प्रदेश महामंत्री गोपाल भट्ट ने यहां जारी बयान में कहा कि एनएसयूआई अल्मोड़ा ईकाई द्वारा उठाये गये पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम फर्जीवाड़े मामले को लेकर संगठन का रुख साफ है कि मामले की जल्द जाँच हो। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का होना आम छात्र का मनोबल तोड़ने का काम करती है। एनएसयूआई विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करती है कि डीएसडब्लू को तत्काल पद से हटाया जाए तथा ऐसे एग्जाम कन्वीनर को एग्जाम कंवीनर की जिम्मेदारी भविष्य में ना मिले। भट्ट ने कहा एनएसयूआई लगातार छात्रों के मुद्दों व समस्याओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराती है, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नही होती। उन्होंने कहा कि पीएचडी परीक्षा घोटाला व अन्य समस्याओं को लेकर जल्द विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एनएसयूआई से संबंधित व आम छात्रों का दमन करने का काम कुछ राजनीतिक प्रोफेसर कर रहे हैं उन्हें अब बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक विश्वविद्यालय दो नियमावली लागू किया जाना बहुत गलत है और सहूलियत के आधार पर नियमों को तोड़ा—मरोड़ा जाता आ रहा है, जो सही नही है। विश्विद्यालय के महत्वपूर्ण पदों में बैठे लोग छात्र हितों में फैसला न लेकर राजनीतिक रूप से प्रेरित होकर काम कर रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण पदों में जिम्मेदारी न दी जाये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments