हल्द्वानी न्यूज : महंगाई और बेरोजगारी पर एनएसयूआई ने घेरी भाजपा, शहर में निकली जन अक्रोश रैली, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर शहर में जन आक्रोश रैली निकाल भाजपा…

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर शहर में जन आक्रोश रैली निकाल भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध—प्रदर्शन किया।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में आयोजित रैली का शुभारम्भ स्वराज आश्रम से किया गया। यहां से कार्यकर्ता पटेल चौक, तहसील और कोतवाली होते हुए एसडीम तथा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास पहुंचे। रैली यहां से वापस स्वराज आश्रम पहुंची। स्वराज आश्रम में हुई सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि देश में दिन प्रति दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। रसोई गैस के दाम आसमान छूने से जहां लोगों के घरों में चूल्हे जलने मुश्किल हो रहे हैं, वहीं पेट्रोल तथा डीजल की महंगाई की मार हर नागरिक झेलने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से नाकाम रही है। हल्द्वानी विधानसभा अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा की बड़ती महंगाई के कारण आम जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की आम जनता और युवा अब भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस दौरान संगठन के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष अमन गुप्ता का स्वागत भी किया गया।

रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री ललित जोशी, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दिग्विजय सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष अमन गुप्ता, मयंक गुप्ता, हर्षित खन्ना, शैलेंद्र सिंह दानू, नाजिम अंसारी, रक्षित बिष्ट, मो. हुसैन, अविनाश रंधावा, मांटी नरूला, रक्षित बिष्ट, पंकज सनवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *