HomeUncategorizedGGIC Haldwani NSS Camp: छात्राओं ने किया श्रमदान, विविध प्रतियोगिताएं

GGIC Haldwani NSS Camp: छात्राओं ने किया श्रमदान, विविध प्रतियोगिताएं

📌 बौद्धिक सत्र में मिली उपयोगी जानकरी

✒️ वन अनुसंधान केंद्र का भ्रमण

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। NSS Camp : जीजीआईसी हल्द्वानी में चल रहा राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के पंचम दिवस स्वयं सेवियों ने श्रमदान करके विद्यालय परिसर में साफ—सफाई की। गत दिवस शिवरार्थियों ने वन अनुसंधान केंद्र का भ्रमण कर कई महत्वपूर्ण जा​नकारियां हासिल की। विविध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।

ADVERTISEMENTSAd

एनएसएस कैंप (NSS Camp) में पंचम दिवस कई उपयोगी गतिवधियों ने शिवरार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। विद्यालय की साफ—सफाई के बाद बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के क्षेत्रीय एवं युवा कल्याण अधिकारी केएन कांडपाल ने उपयोगी जानकारी दी।

उन्होंने स्वयं सेवियों से अपने अनुभव साझा करने को भी कहा। इसके बाद उन्होंने स्वयं सेवियों को मतदान, भारतीय संस्कृति की महानता, स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में जानकारी दी। छात्राओं ने इस व्याख्यान का गंभीरता पूर्वक अनुश्रवण किया।

शैक्षिक भ्रमण ने किया रोमांचित

इससे पूर्व गत दिवस अभियान की शुरुआत योग व ध्यान के माध्यम से हुई। नाश्ते के पश्चात स्वयं सेवियों को वन अनुसंधान केंद्र का भ्रमण कराया गया। जहां वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट द्वारा विभिन्न वनस्पतियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। संरक्षित पेड़—पौधों को देखना छात्राओं के लिए काफी सुखद अनुभव रहा।

इस दौरान छात्राओं को चित्रों व ग्राफिक्स के माध्यम से काफी विस्तार से पारिस्थिकी तंत्र की जानकारी दी गई। यहां बुद्ध की ध्यान मुद्रा और विश्राम मुद्रा की बेहद आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसका कारण बुद्ध व आम, वट आदि वृक्षों से जुड़ी उनके जीवन की घटनाएं रही हैं।

सत्र के दौरान सहज योग के बारे में भी बताया गया। नृत्य, परिधान, केश विन्यास आदि की प्रतियोगिताएं भी हुईं और ​पहले तीन स्थान पर रहने वाली छात्राओं के अलावा कई अन्य को सांत्वना पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। संगीत शिक्षिका डिंपल जोशी ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments