Someshwar News: राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत अब महिलाओं को बंटने लगे प्रेशर कुकर, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला सम्मान कार्यक्रम से की शुरूआत

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किए गए राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत आज विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के रामलीला मैदान…

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किए गए राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत आज विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के रामलीला मैदान में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश की महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गर्भवती महिलाओं व अन्य ग्रामीण महिलाओं को खाना बनाने के लिए 225 प्रेशर कुकर वितरित किये।

उन्होंने कहा कि नवजात बच्चियों के पोषण से लेकर उनकी शिक्षा, संरक्षण व महिला सशक्तीकरण आदि हर पहलू पर भाजपा सरकार गंभीरता से काम कर रही है। पहाड़ की महिलाओं की सभी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में बड़े फैसले हो रहे हैं। मिशन के तहत कुकर वितरण अभियान की शुरूआत आज सोमेश्वर से हुई। इस मौके पर मंत्री ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के किट भी वितरित किए।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की कोशिश है कि कहीं भी गर्भवती महिला व उसका शिशु कुपोषण का शिकार नहीं होने पाए। पोषण अभियान के तहत खाद्य पदार्थाे के साथ ही अब प्रेशर कुकर भी सरकार दे रही है। महिलाओं को प्रेशर कुकर मिलने के बाद जहां उनका खाना बनाने में समय कम लगेगा, वहीं पोषक तत्व भी मिलेंगे। उन्होंने जनता को केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजना की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विशन रावत, उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह नयाल, ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशोदा देवी, लता पंत, वन्दना आर्या, प्रकाश भण्डारी, गोविन्द सिंह, कैलाश बोरा, भुवन पाण्डे, दिवान सिंह बोरा, गोविन्द सिंह, कुवर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन जहां, बाल विकास परियोजना अधिकारी ताड़ीखेत सुमित्रा आर्या, ताकुला बिमला बोरा, प्रशासनिक अधिकारी चम्पा जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *