सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के तमाम जनपदों में अगले कुछ घंटों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह येलो अलर्ट शाम 4.30 बजे तक के लिए है।








ADVERTISEMENTS
मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज शनिवार 12 जुलाई को अगले कुछ घंटों में यानी शाम 4 बजकर 22 मिनट तक कभी भी बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। यह येलो अलर्ट है अतएव पहाड़ी जनपदों एवं नदी—नालों के पास जाने में सावधानी बरतें।

बताया गया है कि जनपद अल्मोडा, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ, पौड़ी, टेहरी, रूद्र प्रयाग, देहरादून और उत्तर काशी में अलग-अलग स्थानों पर यथा मुनस्यारी, डोईवाला, देवप्रयाग, कर्णप्रयाग, कौसानी, मुक्तेश्वर, केदारनाथ तथा इसके आस पास के क्षेत्रों में बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ तूफान व तेज बारिश होने की संभावना है।
यहां देखिए, बारिश का जारी हुआ अलर्ट —

ADVERTISEMENTS

