HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking News: अब राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा बना कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, संगीत...

Almora Breaking News: अब राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा बना कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, संगीत महाविद्यालय मुक्त

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अब भातखंडे संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा कोविड वैक्सीनेशन सेंटर से मुक्त हो गया है। इसके बदले अब नगर मध्य राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा को कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बना दिया गया है। जहां 02 सितंबर से वैक्सीनेशन होगा।

जिला मजिस्ट्रेट वन्दना सिंह ने बताया कि भातखण्डे संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा को कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर के लिए अधिगृीत किया गया था, मगर अब महाविद्यालय में 01 सितम्बर, 2021 से कक्षाएं प्रारम्भ होने जा रही हैं। इसी के दृष्टिगत भातखण्डे संगीत महाविद्यालय को कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर से अवमुक्त कर दिया है।

उन्होंने बताया कि अब राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा को कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर के रूप में अधिगृहीत किया गया है। उन्होंने बताया कि 01 सितम्बर को राजकीय संग्रहालय में आवश्यक व्यवस्थायें व सैनिटाईजेशन का कार्य किया जायेगा और 02 सितम्बर से संग्रहालय में वैक्सीनेशन प्रारम्भ किया जायेगा। जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा में कोविड वैक्सीनेशन के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments