HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कलेक्ट्रेट के नवीन परिसर में जुड़ेगी कैंटीन, बैंक व एटीएम...

Almora News: कलेक्ट्रेट के नवीन परिसर में जुड़ेगी कैंटीन, बैंक व एटीएम की सुविधा, आवागमन को चलेगी शटल सेवा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां कलेक्ट्रेट को नये परिसर में स्थानांतरित करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट के नवीन परिसर तक आवागमन के लिए शटल सेवा चलेगी और इस नये परिसर में कैंटीन, बैंक व एटीएम की सुविधा भी जोड़ी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलक्ट्रेट में नवीन परिसर में स्थानान्तरण करने के सम्बन्ध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कलेक्ट्रेट के नये परिसर के आन्तरिक कार्यों के लिए उत्तरदायी कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नवीन कलेक्ट्रेट परिसर के मीटिंग हाल व वीसी हाल के कार्यों को 15 सितम्बर तक पूर्ण कर लिया जाए। इसके अलावा फर्नीचर की उपलब्धता जल्द कर ली जाए। जिलाधिकारी ने नवीन कलेक्ट्रेट में आवागमन के लिए शटल सेवा चलाने की आवश्यक योजना बनाने के निर्देश आरटीओ को दिये।

बैठक में आरटीओ ने बताया कि शुरूआत में दो टैक्सियों के माध्यम से आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्था पर विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए टैक्सी यूनियन से वार्ता चल रही है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में कैन्टीन की संचालन की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में बैंक व एटीएम की सुविधा दी जायेगी। जिससे अधिकाधिक लोग सुविधा का लाभ ले सकें। उन्होंने अन्य कई विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments