HomeBreaking NewsUttarakhand News - कोरोना से जंग : अब हर घर बांटी जायेगी...

Uttarakhand News – कोरोना से जंग : अब हर घर बांटी जायेगी Ivermectin 12 की किट, जानिये कैसे करना है आपको इस दवा का सेवन…..

ADVERTISEMENTS

Corona से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने अब 18 प्लस के सभी लोगों को आइवरमेक्टिन दवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत एक किट तैयार की गई है। जल्द ही प्रदेश में अब हर घर इस दवा का वितरण होगा। मुख्य सचिव ने इस आशय के निर्देश समस्त जिलाधिकारियों को जारी कर दिये हैं।

आदेश के अनुसार नए कोविड Treatment protocol को मंजूरी देते हुए 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को Ivermectin medicine की 6 गोलियां 3 दिन तक लेने की सलाह दी है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Corona bulletin – देश : बीते 24 घंटों में 4 हजार 198 की मौत, 3.29 लाख के करीब नए संक्रमित, स्वस्थ होने वालों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा

कहा जा रहा है कि बीमारी की रोकथाम के लिए यह दवा आवश्यक है। इसके लिए आइवरमेक्टिन 12 एमजी की टेबलेट का किट तैयार होगा। जिसे राज्य में रहने वाले हर परिवार के वयस्कों को दिया जाएगा।

जिलाधिकारियों को निर्देश हैं कि वे जनपद अंतर्गत समस्त परिवारों को Ivermectin 12 एमजी औषधि की किट हर घर बांटने की व्यवस्था करें।

संदिग्ध मौतों को भी कोरोना संक्रमण से हुई मौतों के आंकड़ों में शामिल करें, इलाहबाद हाईकोर्ट का फैसला

गोली का सेवन सुबह और रात में खाना खाने के बाद करना है। ये दवा तीन दिन तक लेनी है। इस तरह एक व्यक्ति के लिए 6 गोलियों और 4 व्यक्तियों के परिवार के लिए 24 गोलियों का किट तैयार होगा।

वहीं 10 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों को आइवरमेक्टिन 12 एमजी की एक गोली प्रतिदिन खाने के बाद तीन दिन तक दी जायेगी।

02 से 10 वर्ष तक के बच्चों को ये दवा डॉक्टर की सलाह के बाद दी जा सकती है। दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं एवं लीवर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को ये दवाई नहीं दी जानी है।

देखिये वीडियो ! गर्भवती महिला का वीडियो वायरल, मरने से पहले दिया अंतिम संदेश ‘प्लीज ! मास्क पहनें, कोरोना को हल्के में मत लेना’

दवा बांटने की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को दी गई है। किट वितरण में बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, ग्राम विकास अधिकारी, वार्ड मेंबर और स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद ली जाएगी।

हालांकि World Health Organization ने इस दवा पर भरोसा नही जताया है। फिर भी उत्तराखंड सरकार ने गोवा में चल रहे अभियान की तर्ज पर करने का फैसला लिया है। ज्ञात रहे कि गोवा सरकार ने पांच दिन के लिए प्रत्येक परिवार को आइवरकमेक्टिन दवा देने का फैसला किया है।

इन रईसजादों के नवाबी शौक देख पुलिस भी हैरान ! Thailand से आई call girl की कोरोना से मौत के बाद खुल रहे कई राज, 50 नेता और रईसजादे शक के दायरे में, पढ़िये पूरी ख़बर

गोवा के एक मंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी भी दी और इटली, स्पेन आदि में हुए अध्ययन का हवाला देते हुए कहा है कि यह दवा कोरोना में कारगर साबित हुई है। आइवरमेक्टिन मूल रूप से जानवरों में गोल कृमि आदि परजीवियों को खत्म करने वाली दवा है।

Big Breaking : टिहरी जिले के देवप्रयाग में बादल फटा, शांद नदी ने धारण किया रौद्र रूप

Big Breaking : अब एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए RTPCR की ​अनिवार्यता खत्म, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments