रामनगर। रामनगर के ब्रजेश अस्पताल को उत्तराखंड सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज के लिए चुना गया है। अब ब्रजेश अस्पताल में जनरल सर्जरी प्रसव यूरोलॉजी संबंधी सभी ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड द्वारा निशुल्क हो सकेंगे। अस्पताल के निदेशक डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में अभी सर्जरी, यूरोलॉजी तथा प्रसव संबंधी ऑपरेशन ही आयुष्मान कार्ड द्वारा हो सकेंगे तथा जल्द ही सरकार द्वारा अन्य रोग संबंधी सेवाएं भी बहाल की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल ESI,ECHS तथा अन्य प्राइवेट स्वास्थ्य कार्ड धारकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


