HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: अब 10 बेड का बना सोमेश्वर अस्पताल, भाजपाईयों ने मनाया...

Someshwar News: अब 10 बेड का बना सोमेश्वर अस्पताल, भाजपाईयों ने मनाया जश्न

ADVERTISEMENTS

— शासनादेश जारी, नये पद भी सृजित
सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर उच्चीकृत हो चुका है, इसके उच्चीकरण का शासनादेश जारी हो चुका है। अब यह 10 बैड का अस्पताल हो जाएगा। साथ ही नये पदों के सृजन की अनुमति भी मिली है। इससे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उन्होंने क्षेत्र की विधायक रेखा आर्या तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी में नारेबाजी की और पटाखे छोड़ते हुए मिष्ठान वितरण किया। खुशी के इजहार के इस कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डा. देवेंद्र जोशी, पुष्कर सिंह मेहता, चन्दन बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मोहन भाकुनी, केवलानन्द जोशी, उमेश मेहरा आदि कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि गत 02 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री ने विधानसभा सोमेश्वर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में शासन ने मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। जिससे यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब 10 बैड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत हो चुका है। उच्चीकरण के साथ ही अस्पताल में 06 अस्थाई पदों का सृजन किया है और इनके अतिरिक्त 09 आउटसोर्सिंग के पदों की अनुमति दी गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments