CNE DESK/यहां देर रात महसूस हुए भूकंप के तेज झटकों से पूरा उत्तर भारत दहल गया। रात 11 बजकर 34 मिनट पर लगभग आधा सेकेंड भूकंप का एक तेज झटका महसूस हुआ।
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTS
भूकंप के झटके दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पटना व देहरादून सहित संपूर्ण उत्तर भारत में महसूस हुए। जिसके बाद अफरा तफरी में कई शहरों में लोग अपने—अपने घरों से बाहर निकल आये।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इसका एपिसेंटर नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे था।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।