HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज: कोरोना संक्रमण जागरूकता के लिए निकली सत्याग्रह रैली, दिखी दो...

बागेश्वर न्यूज: कोरोना संक्रमण जागरूकता के लिए निकली सत्याग्रह रैली, दिखी दो गज की अजब दूरी

बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर जनप्रतिनिधियों,प्रशासन व विभिन्न संगठनों ने नगर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली। खास बात यह रही कि इस रैली में जनपद के जिम्मेदार लोग शामिल हुए वहीं 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थे।परंतु रैली में कही पर कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस नहीं दिखी। इस महत्वपूर्ण रैली में सोशल डिस्टेंस का पालन न होना नगर में चर्चा का विषय बना रहा।

ADVERTISEMENTSAd

कई लोग कहते देखे गए कि कोरोना संक्रमण से बचाव की रैली में जब जिम्मेदार लोगों के सामने कोविड 19 गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है तो वे आम जनता को क्या संदेश देंगे। बता दें कि रैली में शामिल छात्र छात्राओं के माध्यम से दूसरों को सामाजिक दूरी का पालन करने का पोस्टर दिया गया था तथा स्वयं कोई भी इसका पालन नहीं कर रहा था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments