HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: बालिका दिवस सप्ताह के तहत महिलाएं सम्मानित, नौ महिला अधिकारी...

अल्मोड़ा न्यूज: बालिका दिवस सप्ताह के तहत महिलाएं सम्मानित, नौ महिला अधिकारी किशोरी गृह की मार्गदर्शक नामित, बख में हुआ कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह कार्यक्रम यहां राजकीय किशोरी बाल गृह बख में हुआ। जिसमें किशोरी गृह की बालिकाओं के मार्गदर्शन के लिए 9 महिला अधिकारियों को मेंटर (मार्गदर्शक) नामित किया गया। नामित महिला अधिकारियों को बालिकाओं की पढ़ाई व अन्य सहभागी गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर महिला अधिकारियों के अलावा दस अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने प्रदान किए।
जिन महिला अधिकारियों को किशोरी गृह का मार्गदर्शक नामित किया है, उनमें संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पाण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता हयांकी, उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, शिप्रा जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा, श्रम प्रर्वतन अधिकारी, आशा पुरोहित और समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र प्रियंका नेगी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने इन्हें प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया। ये मार्गदर्शक समय-समय पर किशोरी गृह का भ्रमण कर बालिकाओं के पठन-पाठन व अन्य कार्यों में मार्गदर्शन करेंगी। इनके अलावा 5 ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बालिकाओं को गोद लिया है और 3 ऐसी महिलाएं सम्मानित हुई, जो फड़ लगाकर अपनी आजीविका चलाती है।
इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा कि ये सभी महिलायें महिला सशक्तीकरण का बेहतर उदाहरण है। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। जिलाधिकारी ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला अधिकारियों से सीख लेकर वे भी जनपद व प्रदेश के उच्च पदों पर पहुंचकर बेहतर कार्य कर सकती है, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत व सच्ची लगन की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन जहां, अधीक्षिका मंजू पाण्डे, माया उपाध्याय, अभिलाषा तिवारी, हिमांशु के अलावा बालिकायें, महिलायें सहित बाल विकास विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments