HomeBreaking Newsकोरोना की वापसी : अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 31 मार्च...

कोरोना की वापसी : अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू बढ़ा

अहमदाबाद। महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। तेजी से बढ़ रहे मामलों की वजह से अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। राज्य में पिछले 4 दिन से रोजाना 700 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन यहां 890 मामले आए, जो इस महीने में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महीने के शुरुआती दिनों में रोज मिलने वाले केसों का आंकड़ा औसतन 400 था, जो अब बढ़कर दोगुना हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd

नाइट कर्फ्यू के दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि इन शहरों में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लगा हुआ था, लेकिन इसका समय रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments