रानीखेत: देश का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस रानीखेत स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग के कार्यालय में पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने गरिमापूर्ण तरीके से ध्वजारोहण किया।
ADVERTISEMENTS
ध्वजारोहण के बाद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने राष्ट्रगान गाया और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देश भक्ति के गीत गाए गए और “भारत माता की जय” के नारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस समारोह में सहायक अभियंता गिरीश पांडे, अपर सहायक अभियंता जगदीश पपनै, सहायक अभियंता मदन वर्मा और अपर सहायक अभियंता हरीश कनवाल सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
यह समारोह राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।