HomeBreaking Newsन्यूज ब्रेकिंग : Bank Of Baroda ने कार ऋणों पर ब्याज दरों...

न्यूज ब्रेकिंग : Bank Of Baroda ने कार ऋणों पर ब्याज दरों में की कटौती

प्रोसेसिंग शुल्क में छूट के साथ कार ऋण की ब्याज दरों को घटाकर 07 प्रतिशत किया

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने कार ऋण की ब्याज दरों car loan interest rates में कमी की घोषणा की है जो 7.00 प्रतिशत प्रति वर्ष (पहले 7.25 प्रतिशत प्रति वर्ष) से शुरू है। इसके अलावा, बैंक ने 30 जून 2022 तक की सीमित अवधि के लिए प्रोसेसिंग शुल्क में एकसमान जीएसटी सहित 1500/-रुपये की कटौती की घोषणा की है।

ऋण के प्रोसेसिंग शुल्क में छूट के साथ 7.00 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू हो रही नई दर, नई कार की खरीद पर उपलब्ध है। विशेष दर का यह प्रस्ताव ऋण लेने वाले ग्राहक की क्रेडिट प्रोफ़ाइल से जुड़ा हुआ है।

इस अवसर पर एच.टी. सोलंकी, महाप्रबंधक मॉर्गेज एवं अन्य रिटेल आस्तियां, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन ने मोटर-वाहन क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया, लेकिन अर्थव्यवस्था की गतिविधियों के धीरे-धीरे शुरू होने और लोगों के बीच स्वयं के वाहनों में सफ़र करने की इच्छा की वजह से कार ऋण की मांग में लगातार बढ़ोतरी नज़र आ रही है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार ऋण की ब्याज दर में गिरावट और प्रोसेसिंग शुल्क में कटौती की वजह से ग्राहकों के लिए अपनी पसंदीदा कार खरीदना आसान और पहले से ज़्यादा किफायती हो जाएगा।”

श्री सोलंकी ने आगे कहा, “कार ऋण लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने पूर्व-अनुमोदित ग्राहकों के लिए ऋण हेतु आवेदन करने, मंजूरी प्राप्त करने और संवितरण के लिए एक सहज डिजिटल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध करवा रहा है। बैंक की सेवाएं मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस प्लेटफॉर्म के साथ-साथ हुंडई मोटर इंडिया के क्लिक टू बाय पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों के लिए कार खरीदने की पूरी प्रक्रिया बेहद सुविधाजनक और बाधा-रहित हो गई है।”

बैंक ऑफ़ बड़ौदा कार ऋण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने तथा तुरंत मंजूरी पाने के लिए, कृपया https://www.bankofbaroda.in/ पर जाएं। ग्राहक पूरे भारत में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की बैंक शाखाओं के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। इधर, इसके अलावा, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने गृह ऋण की ब्याज दरों में भी कटौती की घोषणा की है, जो 6.50 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू है और प्रस्ताव यह 30 जून, 2022 तक उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments