HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा कोतवाली के औचक निरीक्षण को पहुंचे नवागंतुक एसएसपी घोड़के

अल्मोड़ा कोतवाली के औचक निरीक्षण को पहुंचे नवागंतुक एसएसपी घोड़के

ADVERTISEMENTS

👉 सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा, कई निर्देश दिए

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: गुरुवार को नवागंतुक एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने कोतवाली अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को परखते हुए कई दिशा निर्देश दिए।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

एसएसपी ने सर्वप्रथम थाना व सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय का निरीक्षण कर सभी व्यस्थाओं को बारीकी से परखा और थाने के कार्यों की समीक्षा कर बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Crack Down” के तहत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाने तथा बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश ​दिए।जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध करें कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चेक की। कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया।

लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई। लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की वर्षवार समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने थाने में आने वाले आगंतुकों व शिकायतकर्ता की समस्या को भली भांति सुनकर उनके साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने को कहा।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेश चंद्र उपाध्याय, निरीक्षक अभिसूचना मनोज भारद्वाज सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments