HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : खाली प्लाट में मिला नवजात, अस्पताल कराया भर्ती

हल्द्वानी ब्रेकिंग : खाली प्लाट में मिला नवजात, अस्पताल कराया भर्ती

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां बरेली रोड स्थित पुरानी आईटीआई के पास एक नवजात शिशु बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए एसटीएच भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सुबह के सयम पुरानी आईटीआई बरेली रोड के पास खाली प्लाट में आस-पास के लोगों को एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने जब पास जाकर देखा तो वहां नवजात पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी विजय सिंह पाल मौके पर पहुंचे और नवजात को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आस-पास मौजूद लोगों से नवजात के संबंध में जानकारी जुटाई, लेकिन कोई कुछ भी नहीं बता पाया।

इस पर नवजात को उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। नवजात एक दिन का बताया जा रहा है और वह लड़का है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी बिन ब्याही मां ने लोकलाज के भय से नवजात को पैदा होने के बाद यहां छोड़ दिया होगा। मामले में दरोगा विजय सिंह पाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments