Bageshwar News: बच्चों में निमोनिया की बीमारी पर लगाम लगाएगी नई वैक्सीन ‘नीमो कोकल’, बागेश्वर जिले में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आगाज

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले में संचालित मिशन इंद्र धनुष योजना के तहत बच्चों को निमोनिया बीमारी के उपचार के लिए नई वैक्सीन नीमो कोकल दिए जाने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया।


ADVERTISEMENTS

जिलाधिकारी विनीत कुमार वैक्सीनेशन शुभारंभ के इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि वे सभी बच्चों का चिह्नीकरण कर उन्हें मिशन इंद्र धनुष के तहत इस नवीन टीके को लगवाना सुनिश्चित करें। ताकि बच्चों में होने वाली बीमारियों को प्रभावी ढंग से रोका जा सके और बच्चों को बेहतर स्वास्थ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण के लिए निर्धारित मानकों अनुरूप तीन डोज में बच्चों को यह दवाई दी जानी है जिसमें पहली डोज डेढ़ माह पर तथा दूसरी डोज साढ़े तीन एवं तीसरी डोज नौ महीने पर दी जाएगी। जनपद स्तर पर शुरू किए गये इस टीकाकरण प्रोग्राम के माध्यम से जहां एक ओर बच्चों में होने वाले निमोनिया जैसी बीमारी को बहुत हद तक रोका जा सकेगा वहीं दूसरी ओर बच्चों का मैनाजाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव हो सकेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीडी जोशी, डा. हरीश पोखरिया, डा. पीएस जंगपांगी, तहसीलदार नवाजिस खलिक आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : नहाते वक्त पानी के गड्ढे में डूब गये दो किशोर, मौत

Uttarakhand : ऐसी दुल्हन पा लुट गया वेद प्रकाश ! नगदी—जेवरात लेकर हुई रफूचक्कर, महज 22 साल की उम्र में अब तक कर चुकी 5 शादियां

कोरोना बुलेटिन : उत्तराखंड में मौतों की संख्या में गिरावट, 353 नए मामले, 398 डिस्चार्ज

उत्तराखंड : यात्रीगण ध्यान दें ! टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन के सर्वे को मिली स्वीकृति, ब्रिटिश शासनकाल में हुआ था पहला सर्वे

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गांव के पास गदेरे में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची, मामला दर्ज

उत्तराखंड : जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है चारधाम यात्रा, सरकार ने दिए देवस्थानम बोर्ड को तैयारी पूरी करने के निर्देश

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें