HomeAccidentबीबीएन ब्रेकिंग : सड़क दुर्घटना में न्यू नालागढ़ के व्यक्ति की मौत

बीबीएन ब्रेकिंग : सड़क दुर्घटना में न्यू नालागढ़ के व्यक्ति की मौत

बीबीएन। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर चौकीवाला में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अज्ञात ट्रक ने सड़क किनारे खड़े स्कूटी पर सवार व्यक्ति को टक्कर मार फरार हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति को तुरंत
प्राईवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते व्यक्ति को तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना थाना पुलिस नालागढ़ को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। मृतक की पहचान विजय बंसल (38) पुत्र टेकचंद बंसल निवासी फेस-3 न्यू नालागढ़ जिला सोलन से हुई। पुलिस ने मंगलवार को शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश शुरू हो गई है। जिला बद्दी पुलिस डीएसपी नवदीप सिंह का कहना है कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments