नालागढ़ । दून भाजपा वरिष्ठ नेता जगतार सिंह हीरा की बहन की सांप के काटने से मौत होगई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 43 वर्षीय गुरमीत कौर पत्नी बग्गा राम निवासी बघेरी उपमंडल नालागढ़ अपने घर में सोमवार की रात को दोनों पति पत्नी सो रहे थे कि करीब 12 बजे रात को उनके बिस्तर में एक सांप घुस गया और उसने सो रही गुरमीत कौर को डस लिया। इसी बीच दोनों पति पत्नी हड़बड़ी उठे तो उन्होंने सांप को देख लिया। उसके परिजन उसे आनंदपुर साहिब अस्पताल ले गए। परन्तु उन्होंने गुरमीत कौर को पीजीआई रैफर कर दिया। जैसे वह वापिस अपने गावं बघेरी पहुंची उसने रास्तें में दम तोड़ दिया। उसका आज ही कीरतपुर साहिब में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बघेरी के बीडीसी सदस्य अनिल शर्मा ने बताया कि गुरमीत कौर कि सांप के काटने से मौत हो गई वह अपने पीछे एक लड़का और लड़की छोड़ गई हैं।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

