HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ​पेंशनर्स के आंदोलन को दी जायेगी नई धार, 13 को...

अल्मोड़ा : ​पेंशनर्स के आंदोलन को दी जायेगी नई धार, 13 को भिकियासैंण रवानगी

  • गोल्डन कार्ड के मुद्दे के पर अब आर—पार
  • भिकियासैंण आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा
  • अल्मोड़ा में भी शुरू होगा धरना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाईजेशन ने गोल्डन कार्ड के मुद्दे को लेकर भिकियासैंण में रामगंगा शाखा द्वारा चल रहे धरने को समर्थन देने का निर्णय लिया है। तय हुआ कि 13 सितंबर को संगठन के पदाधिकारी भिकियासैंण जायेंगे व अल्मोड़ा में भी धरने की शुरूआत कर दी जायेगी।

संगठन की नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में गोल्डन कार्ड के नाम पर की जा रही कटौती का विरोध किया गया। रामगंगा शाखा, भिकियासैंण द्वारा किये जा रहे धरने को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अल्मोड़ा से पेंशनर्स धरने में सम्मलित होने हेतु 13 सितंबर को भिकियासैंण जायेंगे तथा अल्मोड़ा में कर्मिक धरना प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

बैठक में भगीरथ पाण्डेय, लक्ष्मण सिह ऐठानी, आन्नद बल्लभ लोहनी, एमपी कोठारी, चन्द्र मणी भट्ट, एमसी काण्डपाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, सुनयना मेहरा, आनन्दी वर्मा, गणेश कोठारी, बसन्त बल्लभ पंत, पुष्पा कैड़ा, रमेश चन्द्र जोशी, पूरन लाल शाह, श्रीमत शान्ति पाण्डेय, भगीरथ पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, गोबिन्द लाल वर्मा, आनन्दी वर्मा, नवीन लाल साह, राजेन्द्र सिंह, मथुरा दत्त मिश्रा सहित अनेक पेंशनर्स उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता गोकुल सिंह रावत व संचालन हेम चन्द्र जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments