MP : जादू टोने के शक में भतीजे ने कुल्हाड़ी से काटी ताई की गर्दन

0

मध्य प्रदेश। भोपाल के कटारा हिल्स में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कुल्हाड़ी से एक महिला का सिर काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी युवक रिश्ते में मृतक महिला का भतीजा लगता था और महिला को ‘ताई’ और ‘बड़ी मां’ कहकर बुलाता था। आरोपी का नाम राजू और मृतका महिला का नाम शांति था।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर शांति अपने घर पर काम कर रही थी, उसी समय पड़ोस में रहने वाला उसका भतीजा राजू कुल्हाड़ी लेकर घर मे घुसा और शांति पर हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी से शांति की गर्दन करीब आधी कट गई थी। उसने संभलने की कोशिश भी लेकिन वहीं गिर गयी।

राजू उसके गिरने के बाद भी उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी मारता रहा। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों ने ही युवक को पकड़ा और पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी कुल्हाड़ी के साथ वहीं खड़ा था।

पुलिस को राजू ने बताया कि वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा है और उसे शक है कि उसकी ताई ने उसपर काला जादू कर दिया है, इसी वजह से वो ठीक नहीं हो पा रहा है। अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राजू ने यह हत्या सिर्फ जादू-टोने के शक में ही की है या वजह कुछ और है।

कनाडा से पुलिस को आया ई मेल और यहां रुक गई युवक की शादी, पढ़िए क्या है पूरा मामला

ADVERTISEMENTS