Bageshwar Breaking: नेपाली मजदूर गोमती नदी में बहा, साथी बाल—बाल बचा

— खोजबीन में जुटे हैं गोताखोर, अभी तक पता नहींसीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरगागरीगोल क्षेत्र में गोमती नदी को पार करते समय एक नेपाली मजदूर बह गया…

— खोजबीन में जुटे हैं गोताखोर, अभी तक पता नहीं
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
गागरीगोल क्षेत्र में गोमती नदी को पार करते समय एक नेपाली मजदूर बह गया है जबकि उसका साथी घटना में बालबाल बच गया है। पुलिस के गोताखोर बहे मजदूर की खोजबीन में जुट गए हैं। अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है।

बैजनाथ पुलिस के अनुसार सिमार-लखनी मोटरमार्ग पुल के नीचे नेपाली मजदूर 18 वर्षीय मदन थापा पुत्र वीर बहादुर बह गया है, जो यहां सिमार गांव रहता है, जबकि उसका साथी 18 वर्षीय नीरज घटना में बालबाल बच गया है। पुलिस के अनुसार दोनों जाजर, नेपाल निवासी हैं। नदी उफान पर है और दोनों ने उसे तैर कर पार करने की कोशिश की। जिसमें मदन बह गया और नीरज तैर कर पार आ गया। घटना के बाद आसपास के लोग भी नदी किनारे जमा हो गए।

स्थानीय तैराकों ने बहे नेपाली को खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह अभी तक नहीं मिल सका है। इधर, थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि फायर बिग्रेड और जल पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। बहे व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है। उन्होंने लोगों से नदी की तरफ नहीं जाने को कहा है। उन्होंने बताया कि पानी काफी गंदा है। जिससे रेस्क्यू मेें दिक्कत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *