Big Breaking : नक्सली हमला, 8 जवानों समेत 9 की मौत

0
Big Breaking : अभी-अभी नक्सली हमला, 8 जवानों समेत 9 की मौत

छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन पर IED ब्लास्ट कर दिया है। इस हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए हैं। एक ड्राइवर की भी मौत हो गई है। बस्तर रेंज IG ने इसकी पुष्टि की है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

आईजी बस्तर ने बताया, बीजापुर में नक्सलियों द्वारा एक IED विस्फोट के माध्यम से जवानों के वाहन को उड़ा दिए जाने के बाद नौ लोगों – आठ दंतेवाड़ा डीआरजी जवानों और एक चालक की जान चली गई। जवान दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन के बाद लौट रहे थे। सोमवार को करीब सवा 2 बजे गांव अंबेली के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया।

पेड़ पर गाड़ी का टुकड़ा मिला

बीजापुर मुख्यालय से कुटरू गांव करीब 40 किलोमीटर दूर है। यहीं से कुछ दूर अंबेली गांव के पास यह ब्लास्ट हुआ है। मौके पर 10 से 12 फीट का गड्ढा दिखाई दे रहा है। वहीं, स्कॉर्पियों गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। 30 फीट दूर पेड़ पर भी स्कॉर्पियो गाड़ी का एक टुकड़ा लटका दिखा।

WATCH Link

 

क्वारब के पास खोला गया अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग, यात्रियों को राहत

ADVERTISEMENTS