देहरादून में दीपावली की रात खूनी संघर्ष! 15 वर्षीय अर्श की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप

0
देहरादून में दीपावली की रात खूनी संघर्ष! 15 वर्षीय अर्श की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप
देहरादून में दीपावली की रात खूनी संघर्ष! 15 वर्षीय अर्श की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप

CNE REPORTER, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दीपावली की रात दोस्तों के साथ पार्टी करने निकले 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अर्श अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों ने उसके साथियों पर मामूली विवाद के बाद बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सूरी चौक, रेसकोर्स के पास की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

जानकारी के अनुसार, सहस्रधारा रोड स्थित केवल कॉलोनी निवासी नदीम अंसारी का 15 वर्षीय बेटा अर्श 8 नवंबर को दीपावली मनाने अपने दोस्तों के साथ गया था। परिजनों के मुताबिक, अर्श दिन में ही दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने पहुंच गया था। रात करीब 12 बजे उसकी अपने पिता से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी। उस समय तक सब कुछ सामान्य था।

तड़के तीन बजे सूरी चौक के पास हुआ विवाद

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब तीन बजे अर्श अपने दोस्त फहीम और अन्य साथियों के साथ कार से सूरी चौक के पास पहुंचा। वहां पहले से कुछ अन्य युवक मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। इसी दौरान दोबारा किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

प्रारंभिक विवरण के मुताबिक, अर्श जब कार का दरवाजा खोल रहा था, तभी दरवाजा दूसरे पक्ष के एक युवक के पैर से टकरा गया। इस बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने अर्श को धक्का दिया, जिसके बाद श्रेयस, मंकू और उनके साथ मौजूद अन्य युवकों ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, मारपीट में शामिल अधिकांश युवक 16 से 17 वर्ष की उम्र के बताए जा रहे हैं।

दोस्तों को छोड़ अर्श को घसीटकर पीटने का आरोप

मृतक के पिता नदीम अंसारी का आरोप है कि हमलावरों ने अर्श के साथ मौजूद अन्य दोस्तों को छोड़ दिया और उसे घसीटते हुए दूर तक ले जाकर बुरी तरह पीटा। मारपीट में अर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का दावा है कि घटना के बाद कार की सीट खून से सनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि पार्टी में मौजूद एक दोस्त घायल अर्श को देर रात दून अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में अर्श की पहचान बताने के बजाय उसे अज्ञात के रूप में भर्ती कराया गया और उसे अस्पताल पहुंचाने वाला युवक वहां से चला गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने फोन कर परिजनों को दी मौत की सूचना

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने किशोर की पहचान की और उसके परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अर्श की मौत को सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए उसके साथ मारपीट किए जाने और हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने घटना में शामिल सभी युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज और घटनाक्रम की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में क्षेत्राधिकारी डालनवाला नितिन लोहानी के हवाले से प्रकाशित जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात दून अस्पताल की इमरजेंसी से पुलिस को किशोर की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद की असली वजह, मारपीट की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के माध्यम से मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से उस समय तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। ऐसे में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली की खुशियों के बीच 15 वर्षीय अर्श की मौत ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब परिजनों को पुलिस जांच से न्याय की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS