HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: वीर सैनिक दिनेश की शहादत को सदैव याद रखेगा राष्ट्र

अल्मोड़ा: वीर सैनिक दिनेश की शहादत को सदैव याद रखेगा राष्ट्र

👉 फलसीमा में शहीद की स्मृति में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम, श्रद्धासुमन अर्पित
👉 दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने शहीद की मां को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: निकटवर्ती ब्लाक हवालबाग अंतर्गत फलसीमा में सोमवार को शहीद जवान दिनेश बिष्ट की स्मृति में कार्यक्रम हुआ। जहां मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री गोविंद​ सिंह पिलख्वाल व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा समेत कई लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया।

मुख्य अतिथि गोविंद सिंह पिलख्वाल ने इस मौके पर कहा कि आजादी से पहले और आजादी के बाद उत्तराखंड के वीर सपूतों का देश की रक्षा में अहम् योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन मणिपुर में आतंकी हमले में वीर सैनिक दिनेश शहीद हुए थे। उनके बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। अन्य वक्ताओं ने शहीद के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया। किया। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री पिलख्वाल ने शहीद की माता बिशनी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह लटवाल, ग्राम प्रधान चम्पा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भगवत बिष्ट, बिशन सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, वीरेंद्र सिंह, बलवंत बिष्ट, किशन बिष्ट, दीपक सिंह, गोलू बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, भुवन सिंह, भूपाल सिंह, माया देवी, किरन बिष्ट, महिमा बिष्ट, अनिता देवी, सावित्री देवी, नंदी देवी समेत अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments