HomeDelhiकल तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

कल तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी रविवार शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में रविवार शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मंत्रिपरिषद के कुछ सदस्य भी शपथ लेंगे।

इससे पहले जब नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति मुर्मू से मिले थे तो राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए नामित करते हुए शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था। उल्लेखनीय है कि राजग ने मोदी को गठबंधन के संसदीय दल के नेता के रूप में चुना है। राजग ने लोकसभा चुनाव में 293 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है।

इससे पहले नरेंद्र मोदी को शुक्रवार 7 जून को लगातार तीसरी बार NDA का नेता चुना गया। पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें NDA के सभी 293 लोकसभा सांसदों, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM की मौजूदगी में सुबह 11 बजे इस पर मुहर लगाई गई।

इसके बाद NDA ने दोपहर 3 बजे सरकार बनाने का दावा पेश किया। गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का पत्र सौंपा। फिर शाम 6 बजे मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। बैठक के बाद मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके घर जाकर भेंट की।

भाजपा को बहुमत नहीं, 14 सहयोगी दलों के 53 सांसदों का समर्थन

Modi elected leader of NDA

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments