बागेश्वर: कमस्यार महोत्सव का दूसरा दिन लोक कलाकारों के नाम

— महिलाओं की झोड़ा—चांचरी प्रतियोगिता ने भी बांधा समां सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलांतर्गत कमस्यार महोत्सव का दूसरा दिन लोक कलाकारों के नाम रहा। कलाकारों ने…

— महिलाओं की झोड़ा—चांचरी प्रतियोगिता ने भी बांधा समां

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलांतर्गत कमस्यार महोत्सव का दूसरा दिन लोक कलाकारों के नाम रहा। कलाकारों ने जहां अपने हिट गाने गाए, वहीं लोगों की फरमाइशें भी पूरी की। महिलाओं की झोड़ा व चाचरी प्रतियोगिता ने भी समां बांधा।

राजकीय इंटर कालेज देवतोली में आयोजित महोत्सव में शनिवार को लोक गायक राकेश खनवाल, बिन्नी महर, कुंदन कोरंगा, फौजी लक्ष्मण रावत के नाम रहा। इन्होंने एक से सुंदर एक गीत प्रस्तुत किये। लोगों की फरमाइश पर चांदी बटन दाज्यू कुर्ती कॉलर में, मेरो मॉर्डन कुमाऊं, क्रीम पोडर घिसनी किलै नै आदि गीत गाए। जिसमें दर्शक थिरके। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग विनिता बाफिला ने कहा कि महोत्सव हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करती हैं। विशिष्ट अतिथि दान सिंह बाफिला ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात डसीला, वीरेंद्र नगरकोटी आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महोत्सव के अध्यक्ष सुरेश रावत ने सभी के सहयोग के प्रति लोगों का आभार जताया।
साइबर क्राइम के बारे में किया सजग

कांडा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने यहां पहुंचकर सभी को कानून की जानकरी दी। उन्होंने कहा कि कानून में सभी के हित सुरक्षित हैं। जरूरत लोगों को जागरूक रहने की है। इसके अलावा साइबर क्राइम के बारे में भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *