HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : पर्यटक के गहने व नगदी उड़ाने वाला मुरादाबाद से गिरफ्तार

नैनीताल : पर्यटक के गहने व नगदी उड़ाने वाला मुरादाबाद से गिरफ्तार

नैनीताल | यूपी रामपुर के ठाकुरद्वारा निवासी महिला पर्यटक के पर्स से लाखों के जेवर और नगदी चोरी करने के आरोपी को तल्लीताल पुलिस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

एसओ तल्लीताल रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि 17 दिसंबर को ठाकुरद्वारा रामपुर यूपी निवासी मोहम्मद नासिर ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वह जू क्षेत्र में पत्नी के साथ फोटो शूट कर रहे थे। इसी बीच पत्नी का पर्स गुम हो गया। तलाशने के दौरान समीप स्थित शौचालय में पर्स मिल गया, लेकिन उसमें रखे छह सोने के कंगन, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल समेत करीब 12 हजार की नगदी गायब थी।

मामले में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध की निशानदेही की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी साने आलम पुत्र लियाकत हुसैन को भोजपुर मुरादाबाद यूपी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का सामान बरामद हो गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments