HomeBreaking Newsहल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में कल बुधवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल

हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में कल बुधवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल

Nainital School News | मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को नैनीताल जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी वंदना ने नैनीताल जिले के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 31 जुलाई (बुधवार) को अवकाश का आदेश जारी किया है। यानी कल बुधवार को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। School News ग्रुप के लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now

ADVERTISEMENTSAd

जिलाधिकारी वंदना का आदेश

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 30 जुलाई 2024 की सायं को जारी किये गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31 जुलाई से 1 अगस्त तक जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड अलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 31.07.2024 (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक 31.07.2024 (बुधवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में कल बुधवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल

हल्द्वानी : बरसाती नाले में बहने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments