HomeUttarakhandNainitalक्वारब : सुधर जायें तेज रफ्तार बाइकर्स, अन्यथा सख्त कार्रवाई : चौकी...

क्वारब : सुधर जायें तेज रफ्तार बाइकर्स, अन्यथा सख्त कार्रवाई : चौकी इंचार्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

क्वारब चौकी इंचार्ज वीके आर्य ने ताबड़तोड़ चालान करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। चौकी इंचार्ज ने सास तौर पर Rash Driving करने वाले बाइकर्स को सुधर जाने की सख्त हिदायत दी है।

चौकी इंचार्ज ने पुलिस टीम के साथ आज चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने एक तेज रफ्तार बाइकर को मौके पर ही रोक उसका एक हजार रूपये का चालान काटा। चौकी इंचार्ज ने कहा कि रेश ड्राइविंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अकसर देखा जाता है कि तेज रफ्तार बाइकर्स हाई वे पर वाहन दौड़ाते रहते हैं, जिससे उनके स्वयं और दूसरों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि यदि ऐसा हुआ तो पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। इस मौके पर उन्होंने तीन चालान 500-500 रूपये के एमवी एक्ट तथा 01 चालान धारा 81 के तहत 250 रूपये का भी किया। इस मौके पर उनके साथ साथ में गोविंदी टम्टा, गोपाल सिंह, प्रेम प्रकाश आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments