सीएनई रिपोर्टर रानीखेत। विश्व हिंदू परिषद जिला रानीखेत की बैठक में पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए 28 हिंदुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर संगठन के चुनाव में सर्वसम्मति से हर्षवर्धन पंत को रानीखेत जिलाध्यक्ष मनोनीति किया गया।

मंगलवार को यहां एक होटल में हुई बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र शर्मा, प्रदेश विशेष संपर्क प्रमुख गोपाल नयाल और दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका रानीखेत चन्द्रा कोहली द्वारा सर्वसम्मति से हर्षवर्धन पंत को विश्व हिन्दू परिषद जिला रानीखेत का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
इसके अलावा नवल किशोर पाण्डेय को विश्व हिन्दू परिषद नगर रानीखेत का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में दिगम्बर मनराल, मोहन सिंह बिष्ट, कैलाश अधिकारी, परासर तिवारी, कुन्दन सिंह, विजय जीना, आशीष भट्ट, नवीन पंत, पंकज कुमार अग्रवाल, अमित माहेश्वरी, रोहित नेगी, विजय बोरा, दर्शन सिंह मेहरा, मुकेश सती, विरेन्द्र अस्वाल, नीरज सिंह मेहरा, मोहित चौधरी, मनोज नैनवाल, ललित सिंह धपोला, मनोज कुमार अग्रवाल, हेमंत, मनमोहन मेहरा, पंकज तिवारी आदि उपस्थित थे।