उत्तराखंड दुःखद खबर : छाछ बनाते समय करंट लगने से मां-बेटी की मौत
सांकेतिक फोटो

गोपेश्‍वर/चमोली। चमोली जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई। इस दुःखद घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में आज शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब 24 वर्षीय विद्या देवी पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी। कि तभी मशीन पर करंट बहने लगा। इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई।

आनन-फानन में परिजन दोनों को अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। विधा देवी के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस घटना से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। असमय इस तरह एक ही परिवार के दो लोगों का जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।

गौरवान्वित : अल्मोड़ा के प्रसिद्ध फोटोग्राफर चेतन कपूर को मिला एक्लेंसी ऑफ इंडियन फोटोग्राफर का टाइटल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here