HomeBreaking Newsनैनीताल : प्राथमिक विद्यालय बजेड़ी में लगी आग, भारी नुकसान

नैनीताल : प्राथमिक विद्यालय बजेड़ी में लगी आग, भारी नुकसान

👉 जंगल की आग की चपेट में आ गया स्कूल

✍️ कैंचीधाम मंदिर के निकट तक पहुंच चुकी आग

सीएनई रिपोर्टर। नैनीताल जनपद अंतर्गत बेतालघाट के बजेड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज दोपहर अचानक आग लगने से अफरा—तफरी मच गई। आस पास के जंगलों में लगी आग ने विद्यालय भवन को चपेट में ले लिया। यह आग कैंचीधाम मंदिर के निकट तक भी पहुंच चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

आग से कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत फर्नीचर जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से विद्यालय के कार्यालय और 3 कमरों को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात है कि आग लगने के दौरान कमरे में छात्र नहीं थे। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद यह घटना घटी।

कैंची धाम मेले से पहले भड़की जंगलों में आग

आज मंगलवार को नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र से सटे जंगलों में भयानक आग लग चुकी है। आग ने अब तक कई हेक्टेयर जंगल को जलाकर राख कर दिया है। आग अब धीरे-धीरे कैंची धाम मंदिर की तरफ बढ़ रही है। जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। खास बात है कि 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस है। जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments