HomeBreaking Newsनैनीताल : यहां कार में मिला शव, मौके पर सनसनी

नैनीताल : यहां कार में मिला शव, मौके पर सनसनी

नैनीताल। यहां सरियाताल के पास एक कार में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार नगर के समीपवर्ती क्षेत्र सरियाताल के पास सड़क किनारे खड़ी अल्टो कार संख्या UK04G7830 के पास राहगीरों ने एक व्यक्ति को बेसुध पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को 108 के माध्यम से बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को तलाशी में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त 46 वर्षीय जीवन चंद्र आर्य पुत्र पूरन राम निवासी नथुवाखान मुक्तेश्वर के रूप में हुई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है, और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का पता चलेगा।

उत्तराखंड : पर्यावरण मित्रों को अब 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय – सीएम धामी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments