जिले के धारी तहसील अंतर्गत गुनियालेख क्षेत्र के गांव निरपजिया (हरीनगर सरना) निवासी एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसने लाइलोन की रस्सी से पेड़ पर लटक कर जान दे दी।
घटना गत बुधवार शाम 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। 41 वर्षीय महेश चंद्र पुत्र स्व. खीम राम घर के पास एक पेड़ पर लटका मिला। इसकी सूचना शाम पुलिस को दी गई। इसके बाद क्वारब पुलिस चौकी omg इंचार्ज गोविंदी टम्टा मय आरक्षी आनंद राणा व नंदन भाकुनी के साथ वहां रवाना हुईं और रात वहां पहुंच कर शव कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है और जांच की जा रही है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।