नैनीताल ब्रेकिंग : नैनी झील में अधेड़ महिला ने लगा दी छलांग, पढिये पूरी खबर

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल यहां आज सुबह एक अधेड़ महिला ने अचानक नैनी झील में छलांग लगा दी। यह नजारा देख आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप…

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

यहां आज सुबह एक अधेड़ महिला ने अचानक नैनी झील में छलांग लगा दी। यह नजारा देख आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीम मौके पर पहुंची चीता पुलिस ने महिला को झील से निकाल अस्पताल भर्ती करा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह प्रातः फांसी गधेरे के पास में जब थाना तल्लीताल में तैनात चीता मोबाइल कर्मी मैराथन रेस की रूट व्यवस्था को देख रहे थे। उसी समय करीब 07 बजे एक अधेड़ उम्र की महिला झील में कूद गई। जिसको तत्काल ही स्थानीय लोगों की मदद से चीता मोबाइल कर्मी शिवराज सिंह राणा द्वारा निकाल लिया गया और तत्काल एक प्राइवेट वाहन में पुलिस द्वारा महिला को बीडी पांडे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को ठीक बताया गया है।

प्रथम दृष्टया उपरोक्त महिला करीब 48 से 50 साल की है, जो नैना गांव बेलुवाखान की बताई जा रही है। महिला अस्पताल बीडी पांडे में वह गत दिवस भर्ती थी, जहां से वह अचानक चली गई थी। महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। जिस कारण से उनके द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया गया। उल्लेखनीय है कि तल्लीताल थाना के चीता मोबाइल कर्मी शिवराज सिंह राणा अब तक नैनी झील में कूदे 30 लोगों की जान बचा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *