नालागढ नगर परिषद चुनाव : भाजपा को मिलीं 5, कांग्रेस के खाते में आईँ 3 सीटें, एक निर्दलीय ने मारी बाजी

नालागढ। सोलन जिले की नगर परिषद नालागढ़ के 8 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह जानकारी नगर परिषद नालागढ़ के निर्वाचन…

नालागढ। सोलन जिले की नगर परिषद नालागढ़ के 8 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह जानकारी नगर परिषद नालागढ़ के निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने दी।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नम्बर 1 में कुल 689 मत पड़े। इनमें से शालिनी शर्मा को 353 तथा शहनाज़ बेगम को 330 मत प्राप्त हुए। नोटा को 6 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 1 से शालिनी शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 02 में कुल 664 मत पड़े। इनमें से प्रेम लता को 216, मीना कुमारी को 33, वंदना बंसल को 254 तथा सुनीता देवी को 157 मत प्राप्त हुए। नोटा को 04 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 02 से वंदना बंसल को निर्वाचित घोषित किया गया।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नम्बर 03 में कुल 929 मत पड़े। इनमें से रीना देवी को 558, विमला को 159 तथा शशि बाला को 203 मत प्राप्त हुए। नोटा को 09 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 03 से रीना देवी को निर्वाचित घोषित किया गया।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि वार्ड नम्बर 04 में कुल 573 मत पड़े। इनमें से अफ्जद खान 73, जगजीवन वर्मा को 19, प्रियवर्त शर्मा को 80, मनोज कुमार वर्मा को 118, संजीव कुमार सुपुत्र कृष्ण कुमार को 226 तथा संजीव कुमार सुपुत्र गंगादास को 55 मत प्राप्त हुए। नोटा को 02 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 04 से संजीव कुमार सुपुत्र कृष्ण कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 05 में कुल 602 मत पड़े। इनमें से अतुल शर्मा को 243, अलका वर्मा को 272 तथा सौरभ जैन को 86 मत प्राप्त हुए। नोटा को 01 मत दिया गया। वार्ड नम्बर 05 से अलका वर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि वार्ड नम्बर 06 में कुल 560 मत पड़े। इनमें से नित्यानंद शर्मा को 243 तथा महेश कुमार गौतम को 311 मत पड़े। नोटा को 06 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 06 से महेश कुमार गौतम को निर्वाचित घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर 07 में कुल 773 मत पड़े। इनमें से अमरेंदर सिंह भिंडर को 318, गुरदयाल सिंह को 11, गुरविन्द्र कुमार 213, राकेश गौतम को 105 तथा रजत शर्मा को 125 मत प्राप्त हुए। नोटा को 01 मत दिया गया। वार्ड नम्बर 07 से अमरेंद्र सिंह भिंडर को निर्वाचित घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर 08 में कुल 660 मत पड़े। इनमें से बलदेव मल्होत्रा को 281, राजीव कुमार को 18, ललित कुमार को 53 तथा सहर शर्मा को 304 मत प्राप्त हुए। नोटा को 04 मत दिए गए। वार्ड नम्बर 08 से सहर शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया।
वार्ड नम्बर 09 से तारा अवस्थी को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *