HomeNationalअयोध्‍या में आज भाजपा नेताओं का संगम, नड्डा और 11 राज्‍यों के...

अयोध्‍या में आज भाजपा नेताओं का संगम, नड्डा और 11 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री करेंगे रामलला के दर्शन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा की अगुवाई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

प्रदेश भाजपा की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक सभी मुख्यमंत्री नड्डा के साथ दोपहर 12:00 बजे अयोध्या स्थित श्रीराम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इनमें योगी के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मणिपुर और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों के अलावा बिहार और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में मंगलवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुयी थी। मोदी ने 13 दिसंबर को दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम परिसर के लोकार्पण के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ दो राउंड की बैठक कर पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनावी रणनीति के अनुक्रम में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर बुलाया गया है। प्रवास के अंतिम दिन बुधवार को सभी मुख्यमंत्री अयोध्या जा रहे हैं। इससे पहले काशी के दो दिवसीय प्रवास के बाद सभी मुख्यमंत्री मंगलवार को रात्रि विश्राम के लिये लखनऊ आ गये थे। आज इन सभी का नड्डा के साथ अयोध्या जाने कार्यक्रम है।

24 दिसंबर को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में होगी पीएम मोदी की सभा – अधिकारियों ने लिया जायजा

रामनगर ब्रेकिंग : बैलपड़ाव के जंगल में फिर मृत पाई गई बाघिन

रेलवे ब्रेकिंग : सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा पुल भट्टा, सितारगंज रोड – यह है वैकल्पिक मार्ग

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments