HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एनटीडी के शिव मंदिर में संगीतमय भागवत, कथा—श्रवण को पहुंच...

अल्मोड़ा : एनटीडी के शिव मंदिर में संगीतमय भागवत, कथा—श्रवण को पहुंच रहे श्रद्धालु

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad
CNE REPORTER, ALMORA

यहां नारायण तिवारी देवाल एनटीडी के शिव मंदिर में भागवत का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ हो चुका है। यहां चल रही संगीतमय भागवत कथा को सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

यहां भागवत कथा का वाचन मुख्य कथा वाचक नीरज जोशी व आचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे द्वारा किया जा रहा है। भजन—कीर्तनों की धुन से मंदिर में माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इससे पूर्व गत दिवस सोमवार को कलश यात्रा का शुभारम्भ उल्का देवी के मंदिर से हुआ। यह कलश यात्रा शिव मंदिर नारायण तिवारी देवाल तक पहुंची। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला—पुरूष शामिल थे। शिव मंदिर में यात्रा का स्वागत हुआ। आयोजकों ने बताया कि मंदिर में नित्य सुबह 08 बजे से पूजा—अर्चना चल रही है। दोपहर 02 बजे से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा व प्रवचन चल रहे हैं। सोमवार 13 जून को भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने तमाम भक्तगणों से मंदिर परिसर पहुंच कर कथा श्रवण का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments