HomeUttarakhandBageshwarगरुड़: बलि बूबू के मंदिर में संगीतमय अखंड रामायण, भव्य भंडारा

गरुड़: बलि बूबू के मंदिर में संगीतमय अखंड रामायण, भव्य भंडारा

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़: बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील अंतर्गत प्रसिद्ध बलि बूबू मंदिर में विशाल भंडारे के साथ संगीतमय अखंड रामायण पाठ संपन्न हो गया है। इस मौके पर भक्तों ने भजन कीर्तन पेश कर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बलि बूबू मंदिर क्षेत्र के लोगों की श्रद्धा का केंद्र है। यहां दूर- दूर से लोग पूजा करने आते हैं। यहां सच्चे मन से की गई मुराद अवश्य पूरी होती है। मंदिर कमेटी प्रतिवर्ष यहां अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन करती है। विशाल भंडारे के साथ रामायण का समापन हो गया है। दूर-दूर से लोग यहां पूजा करने पहुंचे थे। इस मौके पर पांच हजार लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, पूर्व जिपंस जितेंद्र मेहता, बलवंत सिंह रावत, त्रिलोक बुटौला, कैलाश परिहार, महेंद्र सिंह फर्सवाण, कमल पंत, मदन परिहार, महेंद्र रावल, भीम सिंह फर्सवाण, राजीव रावत, कमलेश मेहता, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, गिरीश कोरंगा, महेश परिहार, डीके जोशी, जिपंस जनार्दन लोहुमी, बलवंत भंडारी, दिनेश परिहार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments