मुरादनगर। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान में हुए हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। ठेकेदार, नगरपालिका की कार्यपालन अधिकारी समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस मामले में ईओ, इंजीनियर और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ठेकेदार फरार है। इस मामले में मुरादनगर नगरपालिका की ईओ निहारिका सिंह, जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष को तो पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया लेकिन ठेकेदार अजय त्यागी अभी फरार है। यही वे लोग जिनकी लापरवाही गाजियाबाद के मुरादनगर में दो दर्जन से ज्यादा जिंदगियों पर भारी पड़ गई। गाजियाबाद पुलिस ने इन चारों समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ब्रेकिंग हल्द्वानी : रानीबाग का पुल बंद,एक छोर पर दर्द से तड़पती गर्भवती—दूसरे छोर पर 108, टैंपु में ही दिया महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद प्रशासन से इस हादसे की पूरी रिपोर्ट मांगी है।
हादसा इतना भीषण था कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इससे विचलित हो गए। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
बता दें कि अपने परिजन के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचने परिवार और रिश्तेदारों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि बारिश से बचने के लिए जिस शेड की तरफ वो कदम बढ़ा रहे हैं, वहीं उनकी जीती जागती कब्रगाह जाएगी। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, उसके दादा का अंतिम संस्कार चल रहा था और बाकी लोग दूर खड़े होकर देख रहे थे। इसी दौरान जोर की आवाज आई और जब वो उस तरफ दौड़े तो देखा छत के नीचे कई लोग दबे हुए थे।



