HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : दरऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर, लोगों की समस्याओं का हुआ...

किच्छा : दरऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

ADVERTISEMENTS

दरऊ/किच्छा। दरऊ न्याय पंचायत के ग्राम दरऊ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में विकासखंड रुद्रपुर द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा व खंड विकास अधिकारी जय किशन ने संयुक्त रूप से विभागीय स्टालों का अवलोकन करते हुए किया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

आयोजित बहुददेसीय शिविर में न्याय पंचायत दरऊ के दरऊ, सैजना, छिनकी, कुरैया, गिद्धपूरी, मिलक, चकोनी, खमरिया एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराया। विधायक राजेश शुक्ला, उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा ने बहुददेसीय शिविर में पहुंचे फरियादियों की एक-एक कर समस्याओं को सुना व मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ निस्तारण किया। बहुददेसीय शिविर में पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड, विद्युत विभाग आदि अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं पर विधायक राजेश शुक्ला ने उपस्थित अधिकारियों को तत्काल मौके पर ही उक्त समस्याओं का निस्तारण करने को निर्देशित किया और कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि हर न्याय पंचायत पर विकासखंड द्वारा बहुददेसीय शिविर लगाकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में उपस्थित अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि यदि शिविरों में भी फरियादियों को इधर उधर परेशान होना पड़े तो इस शिविर का कोई औचित्य नहीं है, अधिकारी संज्ञान लें एवं विभागीय कार्यवाही को तत्काल निस्तारित करें।

लालकुआं अपडेट : डंपर की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

इस दौरान बहुददेसी शिविर में पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, राजस्व विभाग, होम्योपैथिक विभाग, गन्ना विभाग, गन्ना विकास विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग उत्तराखंड, पेयजल निगम उधमसिंहनगर, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, ग्राम विकास विभाग, मत्स्य विभाग, पूर्ति कार्यालय, जल संस्थान, जिला पंचायत, पशु चिकित्सालय, बाल विकास समेत अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए थे जहां जनता सीधे जाकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा रही थी। शिविर में 77 लोगों ने अपनी समस्याओं का पंजीकृत कराकर तत्काल मौके पर निस्तारण कराया।

प्रेमी-प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, आत्‍महत्‍या दिखाने के लिए शवों को पेड़ पर लटकाया

इस दौरान तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, ग्राम प्रधान रंजीत कौर, राशिद खान, महेंद्र सिंह बंटी, हरीश खान वानी, पप्पू खान, अमर खान, अमर सिंह, जसमीत कक्कड़, छत्रपाल कश्यप, उमाशंकर गुप्ता, बाबू गिरी, अशोक कुमार, परमजीत सिंह, बब्बू वर्मा, मयंक तिवारी, राजेश प्रताप सिंह, अमित मदान, अजय साहनी, आरके श्रीवास्तव, सीमा खान, धीरेंद्र कुमार पाठक, धर्मेंद्र कुमार सोनी, डॉक्टर डियर कांडपाल, डॉक्टर मंजू मिश्रा, नीलम डोगरा, मोहन सिंह रावत, जयदीप कुमार, धरनाथ सिंह, रीना नोलिया, विशाल सेतिया, सूर्य प्रताप सिंह, मदन कालरा, बीसी उप्रेती, बलराज सिंह राज, अनिल कुमार, सुरेश चंद्र शर्मा, रविंद्र, अजीत सिंह, आलोक तिवारी, प्यारे लाल वर्मा, सोनू भंडारी, के के मेलकानी, उमेश चंद्र जोशी, अनीता तिवारी, सुभाष जोशी, देवेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, डॉक्टर सिरोलिया, कमलेश सिंह बिष्ट, सुरेंद्र कुमार, अनीता यादव, अनीता कटारिया व पूनम पनेरु मौजूद थे।

हल्द्वानी : छात्रा से अश्लील हरकतें करने वाले शिक्षक को पांच साल की सजा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments