







पंचायत चुनाव के दौरान अवैध शराब कारोबारियों की धर पकड़ जारी
सीएनई रिपोर्टर, मुक्तेश्वर। पंचायत चुनाव के दौरान शराब के अवैध कारोबारियों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप सिंह नेगी ने पहाड़पानी के पास से एक व्यक्ति को 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल्स मार्का के साथ गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर माहौल खराब करने तथा नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में जगदीप सिंह नेगी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बीती रात को मुक्तेश्वर क्षेत्र में चैकिंग की। इस दौरान पहाड़पानी के पास एक व्यक्ति दीपक नयाल पुत्र किशन सिह नयाल उम्र 35 वर्ष निवासी लेटीबुगा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के वाहन संख्या UK04Z4184 स्विफ्ट कार को रोका गया।
कार में 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल्स मार्का बरामद हुई। अवैध रूप से शराब परिवहन करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। थाना मुक्तेश्वर पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई विजय कुमार, वन आरक्षी मोहित कम्बोज आदि शामिल रहे।












