UKSSSC ने जारी किया समूह-ग की भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर, See Details

0
UKSSSC
Uttarakhand UKSSSC Job

UKSSSC EXAMINATION CALENDAR 2025

CNE DESK/ 3 अगस्त से 10 नवंबर के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) परीक्षाएं कराने जा रहा है। निश्चित रूप से यह लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र—छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर हैं। UKSSSC ने 10 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया है।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission (UKSSSC) ने समूह-ग की 10 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। विज्ञापन संख्या 65 में आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) और आरक्षी पीएससी-आईआरबी (पुरुष) की परीक्षा तिथि 3 अगस्त 2025 रखी गयी है।

विज्ञापन संख्या 64 में कनिष्ठ सहायक एवं अन्य पदों के लिए टंकण परीक्षा की तिथि 18 अगस्त 2025 से रखी गई है। विज्ञापन संख्या 68 में प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, उद्यान विज्ञान और पशुपालन विभाग)-मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 की परीक्षा 24 अगस्त 2025 को निर्धारित है।

जानिए परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखें

विज्ञापन संख्या 68 में ही फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक और वैज्ञानिक सहायक की परीक्षा तिथि 31 अगस्त 2025 दी गई है। विज्ञापन संख्या 69 में सहायक लेखाकार और अन्य परीक्षा के लिए 7 सितंबर 2025 की तिथि प्रस्तावित की गई है। विज्ञापन संख्या 70 में स्नातक स्तरीय परीक्षा कार्यक्रम 21 सितंबर 2025 प्रस्तावित है। विज्ञापन संख्या 71 में सहकारी निरीक्षक वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) की परीक्षा तिथि जो कि प्रस्तावित है वो 5 अक्टूबर 2025 दी गई है।

इसी प्रकार विज्ञापन संख्या 68 में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) की परीक्षा तिथि 12 अक्टूबर 2025 प्रस्तावित है। विज्ञापन संख्या 68 में ही प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा) के लिए भी परीक्षा तिथि 12 अक्टूबर ही प्रस्तावित है। अंत में विज्ञापन संख्या 72 में राज्य/जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के लिए परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 9-10 नवंबर 2025 है।

परीक्षा तिथियों में परिवर्तन भी संभव

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के सचिव डॉक्टर शिव कुमार बरनवाल द्वारा कहा गया है कि उपरोक्त परीक्षा की प्रस्तावित तिथियां संभावित हैं। परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है। इसके साथ ही एक और नोट भी दिया गया है, जो विज्ञापन संख्या 68 से संबंधित है। नोट के अनुसार फार्मासिस्ट के पदों की परीक्षा तिथि हाईकोर्ट के अगले आदेश तक स्थगित रखी गई है।

उत्तराखंड में 8 लाख से अधिक बेरोजगार

ज्ञातव्य हो कि साल 2024 में उत्तराखंड में बेरोजगारों की संख्या 883,346 थी। सेवायोजन कार्यालय (Employment Office) में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, देहरादून जिले में 121,268 बेरोजगार रजिस्टर्ट थे। हरिद्वार जिले में 113,110 बेरोजगार रजिस्टर्ट थे। उत्तराखंड के इन दो बड़े जिलों में 1 लाख से ज्यादा बेरोजगार पंजीकृत थे। बाकी 11 जिलों में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या एक लाख से कम थी। सबसे कम 17,838 बेरोजगार चंपावत जिले में दर्ज थे।

यह हैं परीक्षा की तिथियां

पुलिस कांस्टेबल भर्ती 03 अगस्त

कनिष्ठ सहायक व अन्य टंकण परीक्षा 18 अगस्त

प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 24 अगस्त

फोटोग्राफर, वैज्ञानिक सहायक परीक्षा 31 अगस्त

सहायक लेखाकार व अन्य 07 सितंबर

स्नातक स्तरीय परीक्षा 21 सितंबर

सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 05 अक्तूबर

सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 12अक्तूबर

प्राविधिक सहायक वर्ग-1 12 अक्तूबर

राज्य, जिला उपभोक्ता आयोग 09-10 नवंबर

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें