अल्मोड़ा: एक लाख की चरस के साथ युवक गिरफ्तार

0
एक लाख की चरस के साथ युवक गिरफ्तार
एक लाख की चरस के साथ युवक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में एक लाख रुपये कीमत की चरस के साथ एक तस्कर दबोचा गया है। मामला अल्मोड़ा कोतवाली अंतर्गत का है।


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बेस तिराहा अल्मोड़ा पर आल्टो कार संख्या यूके 01 टीए 4129 को चेक किया, तो उसमें से 522 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत 01.04 लाख रुपये आंकी गई है। इसमें आरोपी राकेश कुमार पुत्र मधन राम, निवासी गौना जलना, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसकी कार को सीज कर​ लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा व हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें